कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के तहत ऊना विकास खंड की आठ पंचायतों में बीपीएल पात्रता को लेकर आयोजित जनसंवाद कार्यक्रमों में विधायक विवेक शर्मा ने लोगों से सीधा संवाद किया। उन्होंने पात्र परिवारों को बीपीएल सूची में शामिल होने से संबंधित नियमों एवं मानदंडों की जानकारी दी तथा स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम डंगोली, बरनोह, डंगेहड़ा, समूरकलां, लमलेहड़ी, चताड़ा, मदनपुर तथा कुरियाला पंचायतों में आयोजित किए गए। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि पात्र परिवारों को बीपीएल सूची में शामिल होने से संबंधित नियमों और पात्रता की सही जानकारी होना जरूरी है, ताकि जरूरतमंद परिवार सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने बीपीएल सूची में शामिल होने के लिए वार्षिक आय सीमा को 50,000 रुपये से बढ़ाकर 75,000 रुपये कर दिया है। बीडीओ रमनवीर चौहान ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में बीडीओ रमनवीर चौहान, एक्सईएन जल शक्ति विभाग थानाकलां हरभजन सिंह, नायब तहसीलदार सतीश, डंगोली प्रधान लवनीश राणा एवं उपप्रधान गुरमुख सिंह, बरनोह प्रधान आरती ठाकुर एवं उपप्रधान अजय कुमार, डंगेहड़ा प्रधान शुभलता एवं उपप्रधान जितेंद्र सैनी, समूरकलां प्रधान मनोहर लाल एवं उपप्रधान चरणजीत सिंह, लमलेहड़ी प्रधान अशोक कुमार एवं उपप्रधान राम पाल, चताड़ा प्रधान अश्वनी कुमार एवं उपप्रधान चंचल सिंह, मदनपुर प्रधान रमन ठाकुर एवं उपप्रधान रमेश चंद, कुरियाला प्रधान रजनी बाला एवं उपप्रधान परवीन कुमार, जेई प्रशांत सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।