उपमंडल अंब के तहत टकारला गांव स्थित बाबा भूतनाथ मंदिर में मूर्ति स्थापना दिवस पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सुबह हवन का आयोजन किया गया, जिसमें समस्त ग्रामवासियों ने भाग लिया और पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। हवन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मूर्ति स्थापना दिवस के इस पावन अवसर पर निर्मल सिंह, रबी ठाकुर, वेदप्रकाश शर्मा, रत्न चंद, राकेश ठाकुर, विजय ठाकुर, विनीत शर्मा, राकेश शर्मा, किशोर ठाकुर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और मातृशक्ति ने भाग लिया। श्रद्धालुओं ने बाबा भूतनाथ से गांव में सुख-शांति एवं समृद्धि की प्रार्थना की।