पंडोगा बाजार में स्थानीय लोगों की मदद से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें जहां एक ओर स्थानीय जनता ने भजन कीर्तन करके कार्यक्रम में समा बांधा तो वहां दूसरी ओर श्रद्धालुओं ने भी प्रसाद ग्रहण करके भंडारे का खूब लुत्फ उठाया। ढोल, चिमटे की धुन पर क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना रहा।