फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमानी ने संभाला बंगाणा बीडीओ का कार्यभार, बोलीं- विकास योजनाओं को धरातल पर उतारना मुख्य प्राथमिकता

Krishan Singh Updated Wed, 25 Jun 2025 06:26 PM IST

हिमाचल प्रशासनिक सेवा बैच 2024 ने खंड विकास अधिकारी बंगाणा के पद पर कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने पदभार संभालने के बाद स्पष्ट किया कि उनकी प्राथमिकता ब्लॉक स्तर की सभी योजनाओं को प्रभावी ढंग से धरातल पर लाना होगा। हिमानी ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचे, यही उनका मुख्य उद्देश्य रहेगा। उन्होंने विभागीय टीम के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने की बात भी कही। कार्यभार संभालने से पहले वह चौहार ब्लॉक (शिमला) में कार्यरत थीं,  अब उन्हें बंगाणा में नियुक्त किया गया है। हिमानी जिला बिलासपुर की निवासी हैं और तहसील घुमारवीं से संबंध रखती हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई के बाद सोलन से बीटेक(आईटी) में स्नातक किया है। उनके पिता सेवानिवृत्त डिप्टी डायरेक्टर हैं। माता एचपीएससीआर में मैनेजर पद पर कार्यरत हैं। भाई भारतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट कमांडर के पद पर सेवारत है। हिमानी की इस नई भूमिका को लेकर स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं और आशा जताई है कि उनके नेतृत्व में बंगाणा विकास खंड में योजनाओं के क्रियान्वयन की गति को नई दिशा मिलेगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें