फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: ऊना में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट होगी अनिवार्य, लोगों को किया जाएगा जागरूक

Krishan Singh Updated Wed, 25 Jun 2025 06:26 PM IST

जिला में हिमाचल पुलिस द्वारा ट्रैफिक नियमों को सख्ती से लागू किए जाने को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। ऊना पुलिस द्वारा पहले डबल हेलमेट अभियान को शुरू किया गया था, जिसके तहत पहले लोगों को जागरूक किया गया और उसके बाद सभी दोपहिया वाहनों पर दो सवारी होने पर डबल हेलमेट पहनना अनिवार्य किया गया। पुलिस अधीक्षक ऊना अमित यादव ने बुधवार सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि पुलिस का डबल हेलमेट अभियान काफी सफल साबित हो रहा। लोगों द्वारा ट्रैफिक रूल्स को फॉलो किया जा रहा है और डबल हेलमेट का प्रयोग करना शुरू कर दिया गया। अब पुलिस का नया अभियान हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट अभियान से जुड़ा होगा। यह अभियान जुलाई माह से शुरु होगा और इसमें भी पहले लोगों को जागरूक किया जाएगा और बाद में सख्ती बढ़ाई जाएगी। कहा कि सभी वाहनों के लिए हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाना अनिवार्य है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें