फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थानाकलां: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुधान में फन गेम्स व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

Krishan Singh Updated Sat, 26 Jul 2025 04:02 PM IST

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुधान में शिक्षा विभाग के आदेशानुसार बैग फ्री डे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में हिमाचल की संस्कृति विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।इस के साथ ही एकल गान, समूहगान, एकल नृत्य, समूह नृत्य प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। विद्यालय में फन गेम्स का भी आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने इन सभी प्रतियोगिताओं भरपूर लुत्फ उठाया। सभी प्रतियोगिताएं विद्यालय के उप प्रधानाचार्य अनिल कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुईं। मंच संचालक की भूमिका मनिंदर कुमार प्रवक्ता अंग्रेजी ने अदा की। निर्णायक मंडल में सतीश कुमार प्रवक्ता, रमेश चंद टीजीटी सुदेश कुमारी टीजीटी ने सराहनीय कार्य किया। पेंटिंग प्रतियोगिता में सोमिंदर कुमार डीएम , रवि कुमार ने जज की भूमिका निभाई। चित्रकला प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग में रिद्धि प्रथम, पारुल व राघव दूसरे स्थान पर अभिनाश तृतीय स्थान पर रहा। वरिष्ठ वर्ग में सलमान प्रथम व सुषमा देवी दूसरे स्थान पर रही। इस अवसर पर मनोज कुमार प्रवक्ता,राकेश कुमार प्रवक्ता, विजय इंदोरिया प्रवक्ता, राजीव डोगरा प्रवक्ता मोहिंद्र सिंह व समस्त स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें