फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: सीमा शर्मा बोलीं- भाजपा नेता आपदा पीड़ितों के हितैषी नहीं, जगत नेगी के साथ किया उदंड व्यवहार

आपदा पीड़ितों से मिलने के लिए सरकार के प्रतिनिधि घर द्वार तक पहुंच रहे हैं लेकिन यह भाजपा नेताओं को रास नहीं आ रहा है। यह बात ऊना ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा शर्मा ने कही। उन्होंने कहा कि षड्यंत्र के तहत जिस प्रकार बागवानी मंत्री जगत राम नेगी के साथ घेराव कर उदंड व्यवहार किया गया, उससे यह स्पष्ट हो गया है कि भाजपा नेता आपदा पीड़ितों के हितैषी नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार फील्ड में रहकर आपदा पीड़ितों के दुख में शामिल होकर उनको सुविधाएं मुहैया करने में कृत संकल्प है लेकिन भाजपा नेता सरकार के कार्यों में बाधा डालने के लिए ऐसे कृतियों को अंजाम दे रहे हैं, उन्होंने कहा कि थुनाग स्थित राजकीय औद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय शिफ्ट करने के पीछे विद्यार्थियों की सुरक्षा का मामला है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें