आर्य पब्लिक स्कूल बंगाणा में 10 मई रविवार को विशाल निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर रोटरी क्लब ऊना के सहयोग से आयोजित होगा, जिसमें कैपीटोल अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। जानकारी देते हुए रोटरी क्लब ऊना के अध्यक्ष यशपाल ठाकुर ने बताया कि शिविर सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान हृदय रोग, कैंसर, गैस्ट्रो (पेट), नेफ्रो (किडनी) सहित विभिन्न रोगों की जांच की जाएगी। साथ ही जनरल मेडिकल चेकअप की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। उन्होंने बताया कि शिविर में आने वाले मरीजों के लिए ब्लड शुगर, ईसीजी टेस्ट तथा बीपी की जांच पूरी तरह निशुल्क की जाएगी।