प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं ऊना सदर के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने अपने जन्मदिन पर शुक्रवार को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पहुंचकर गुरु का लंगर में सेवा की। रायजादा के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष राघव ठाकुर ने लंगर में सहयोग करते हुए युवा साथियों के साथ सतपाल रायजादा से केक कटवाया। लंगर के साथ केक का वितरण लंगर में किया गया। इससे पहले रायजादा ने क्षेत्रीय अस्पताल में पहुंचकर विभिन्न वार्ड में पहुंचकर न केवल मरीजों का हाल जाना, बल्कि फल भी वितरित किए।पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल ऊना की लंगर सेवा में पहुंचकर उन्हें बेहद संतोष हुआ है। उन्होंने कहा कि यह सेवा परमार्थ की सेवा है। पुण्य का कार्य है। इस कार्य में मुझे सहभागी बनने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस के साथियों को आभार है कि वह हर वर्ष इस प्रकार से जन्मदिन के उपलक्ष्य में लंगर में सेवा करवाते हैं। उन्होंने कहा कि समाज में अच्छा कार्य हो और उसे कार्य में हम सब मिलकर के सहयोग करें यही हम सभी को प्रण लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजनीति में हम साफ नीयत से आए हैं और हमारा लक्ष्य सेवा व विकास है। उन्होंने कहा कि जनता के हित की आवाज को बुलंद कर उठना मेरी प्राथमिकता रही है और मैंने हर बार जन आवाज को उठाने का काम किया है। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव कुमार वर्मा, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय मनकोटिया, एमओएच डॉ. सुखदीप सिंह सिद्धू, ब्लॉक अध्यक्ष रविंद्र सहोड़, जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव वरुण पुरी, अखिल अग्निहोत्री, प्रशांत राय, युवा कांग्रेस अध्यक्ष गुरजीत मान,अभिनव कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।