फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएडीएम ऊना पर शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो भी बनाया, जानिए क्या बोले एसपी

Krishan Singh Updated Wed, 24 Sep 2025 01:57 PM IST

एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चौहान पर जिले की ही एक युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत सौंपी है। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में युवती ने आरोप लगाया है कि एसडीएम से उसे अपने कार्यालय में बुलाया था। वहीं उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी आपत्तिजनक वीडियो भी बनाई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि वह एम फार्मा की छात्रा है और राष्ट्रीय स्तर की ताइक्वांडो खिलाड़ी है। कहा कि एसडीएम विश्व मोहन देव चौहान ने उसे व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क किया और दो-तीन बार अपने कार्यालय बुलाया। आरोप है कि एसडीएम ने 10 अगस्त को कोर्ट रूम से लाैटते समय शादी का झांसा देकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता ने बताया कि इसके बाद एसडीएम ने उसे 20 अगस्त के विश्राम गृह ऊना बुलाया और फिर से दुष्कर्म किया। साथ ही एसडीएम ने अपने कार्यालय में बनाई आपत्तिजनक वीडियो भी दिखाई। पीड़िता के अनुसार वह वीडियो देखकर स्तब्ध रह गई। पीड़िता का आरोप है कि एसडीएम ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने 28 अगस्त को महिला आयोग में शिकायत दी। इसके बाद एसडीएम ने उसे व्हाट्सएप काॅल के माध्यम से धमकाना शुरू कर दिया। एसडीएम की एक गाड़ी ने उसका कई बार पीछा भी किया। अब पीड़िता हिम्मत जुटाने के बाद पुलिस के पास पहुंची। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि शिकायत के आधार पर एसडीएम ऊना के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। एसडीएम की तलाश जारी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें