राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बंगाणा में आज राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस पर विद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवकों ने आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाकर समाज को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। स्वयंसेवकों ने विद्यालय परिसर, सड़क किनारों तथा सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छ भारत अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में अध्यापकों ने छात्रों को समाज सेवा, स्वच्छता और जनजागरूकता के महत्व के बारे में बताया। प्रधानाचार्य जतिंदर शर्मा ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में जिम्मेदारी और सेवा भाव को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने सभी को संकल्प दिलाया कि स्वच्छता को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाया जाएगा