जिला ऊना उपमंडल बंगाणा क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में इस समय किसान फॉल आर्मीवर्म नामक कीट मक्की की फसल को दिन प्रतिदिन बर्बाद करता चला जा रहा है। किसानों में सेवानिवृत्त मेजर रधुवीर सिंह, राजेश कुमार, संजीव कुमार, सोम नाथ सोनी, सुरेश ठाकुर, नरेंद्र धीमान, रवि शर्मा, सोनू बाबा, विजय शर्मा, देवी दास शर्मा जीवन मोदगिल संदीप कुमार, राकेश कुमार,रोशन लाल शर्मा, सहित अन्य किसानों का कहना है कि पहले ट्रैक्टरों का खर्चा, महंगे बीज खाद और अब खरपतवार नियंत्रण दवाइयों के साथ-साथ इस फॉल आर्मीवर्म नामक कीट नियंत्रण दवाईयों का खर्च करके फसल को बचाना चुनौती बन गई है। जिला ऊना कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. कुलभूषण धीमान का कहना है कि मक्की की फसल को बचाने के लिए कृषि विभाग के पास कोराजेन कीटनाशक सभी खंडों में किसानों के लिए उपलब्ध करवाई जा रही है। वहीं, पर दूसरी ओर कृषि विभाग बंगाणा के कृषि विशेषज्ञ डॉ. सतपाल धीमान का कहना है कि उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के कृषि विभाग के कार्यालय में उचित दाम पर किसानों के लिए मक्की की फसल को फॉल आर्मीवर्म नामक कीट से बचाने के लिए उपलब्ध करवाई जा रही है। किसान कार्यालय में उचित दाम पर यह दवाई ले सकते हैं। डॉ. सतपाल धीमान ने जानकारी देते हुए बताया कि इस दवाई का स्प्रे हर 15 दिन बाद करें और लगातार तीन बार इस दवाई का स्प्रे करें।