फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंब: धुसाड़ा में रात को ढाबों की जांच करने पहुंचे अधिकारी

Krishan Singh Updated Fri, 28 Nov 2025 05:05 PM IST

जिला ऊना में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के प्रशासनिक निर्देशों के तहत अंब उपमंडल में देर रात तक खुले रहने वाले शराब के ठेकों (दुकानों) और अहातों पर प्रशासन की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। अंब के कार्यकारी एसडीएम एवं तहसीलदार नरेश पटियाल की अगुवाई में पुलिस टीम ने गुरुवार रात को अंब से मुबारिकपुर तक गहन गश्त की और निर्धारित समय सीमा के बाद खुले पाए गए प्रतिष्ठानों को बंद करवाया। कार्यकारी एसडीएम नरेश पटियाल के साथ अंब थाना प्रभारी ठाकुर रूप सिंह और पुलिस टीम ने वीरवार रात 9:30 बजे से रात 11:15 बजे तक पेट्रोलिंग की। इस दौरान टीम ने विशेष रूप से ऐसे स्थानों की जाँच की जहाँ तय समय के बाद भी शराब से संबंधित दुकानें खुली थी। धुसाड़ा में एक ठेका/अहाता पूरी तरह खुला पाया गया। जिसे टीम ने तुरंत बंद करवाया और संचालक को सख्त चेतावनी दी। जबकि चुरड़ू और टकारला में भी निर्धारित समय सीमा के बाद कुछ ठेके हाफ ओपन शटर (आंशिक रूप से खुले) पाए गए। जिन्हें बंद करवाया गया। नरेश पटियाल ने बताया कि यह अभियान जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप चलाया गया है। टीम ने इस दौरान रेस्टोरेंट और ढाबों की भी जांच की ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कहीं भी अवैध रूप से शराब तो नहीं परोसी जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि रात के तय समय के बाद शराब बिक्री या उपभोग की अनुमति नहीं दी जाएगी, और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भविष्य में सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें