फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों में लावारिस पड़ी जमाराशियों को लेकर विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन

Krishan Singh Updated Fri, 28 Nov 2025 02:27 PM IST

भारत सरकार के वित्तीय सेवाएं विभाग और आरबीआई की ओर से शुरू किए गए देशव्यापी अभियान "आपका पैसा, आपका अधिकार" के तहत, पीएनबी ऊना में लावारिस जमाराशि पर एक विशेष जागरूकता कैंप आयोजित किया गया। यह पहल नागरिकों को विभिन्न बैंकों और बीमा कंपनियों में रखे अपने लावारिस जमाराशि की पहचान करने और उन पर दावा करने में मदद करना है। इस कैंप में ऊना जिले में काम कर रहे प्रमुख बैंकों और बीमा कंपनियों के प्रतिनिधि एक साथ आए। इस जागरूकता कैंप में पंजाब नेशनल बैंक के जिला अग्रणी प्रबंधक संजीव कुमार सक्सेना , एफएलसी आरके डोगरा, पीएनबी निदेशक सुधीर कुमार शर्मा, पीएनबी जिला अग्रणी कार्यालय अधिकारी सुमित कुमार सहित आकाश भारद्वाज और अन्य बैंकों के अधिकारी और बीमा कंपनियों के अधिकारी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें