प्रतिदिन हो रहे इंतजार के बाद आखिर प्रदेश के छह बागियों सहित तीन निर्दलीय पूर्व विधायकों ने भाजपा का दामन थाम लिया है। पूर्व विधायक चैतन्य शर्मा के भाजपा मे शामिल होने की सूचना मिलने के बाद चैतन्य शर्मा के निवास स्थान अभयपुर में उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। चैतन्य शर्मा के समर्थकों ने ढोल बजाकर व मिठाई बांटकर ख़ुशी का इजहार किया। इस अवसर पर चैतन्य की संस्था वाईएसपी व भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।