फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में तहसीलदार अंब को ज्ञापन सौंपा, निकाली रैली

Krishan Singh Updated Sat, 26 Apr 2025 03:23 PM IST

पहलगाम आंतकवादी हमले के विरोध में चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता बलबीर सिंह की अगुवाई में अलग-अलग धार्मिक हिंदू संगठन व सुंदरकांड मंडली के प्रतिनिधियों ने तहसीलदार अंब प्रेमलाल धीमान को एक ज्ञापन सौंपा। धर्म जागरण मंच के जिला संयोजक सतबीर ने कहा कि हर बार यही कहा जाता है कि आतंकवादी का कोई धर्म नहीं होता। अगर यह सच है तो सरकार को आतंकवादियों को दफनाने की बात बजाए जलाना चाहिए, उन्होंने सरकार से देश विरोधी कार्य करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाही करने की मांग उठाई । बलवीर सिंह ने कहा कि यह एक हिंदू धर्म के खिलाफ चलाए जा रहा जिहाद है। जिसमें धर्म पूछ कर लोगों की हत्या की जा रही है। उन्होंने ऐसी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए कड़े कदम उठाने की मांग उठाई। इससे पूर्व इन लोगों ने आंबेडकर भवन से लेकर एसडीएम कार्यालय तक एक रैली निकाली और पाकिस्तान व आंतकवाद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।इस मौक पर भाजपा नेता इंजीनियर रामपाल, कुलदीप सिंह दीपू, विजय कुमार, नगर पंचायत अंब की अध्यक्षा इंदु धीमान, कंचन रायजादा व सुंदरकांड मंडली की सदस्य उपस्थित रही।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें