फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: मुच्छाली में स्वास्थ्य विभाग ने लगाया विशेष रक्त जांच शिविर, 46 ग्रामीणों ने उठाया लाभ

उपमंडल बंगाणा क्षेत्र में स्वस्थ भारत की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में उपमंडल बंगाणा के गांव मुच्छाली में शनिवार को सिविल अस्पताल बंगाणा द्वारा एक दिवसीय रक्त जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। ग्रामीणों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लगाए गए इस विशेष शिविर में कुल 46 लोगों की निशुल्क रक्त जांच की गई। शिविर का संचालन स्वास्थ्य विभाग की ओर से लैब तकनीशियन सपना शर्मा और काउंसलर ऋषि भट्टी की देखरेख में किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत मुच्छाली के उप प्रधान अजय शर्मा ने कहा कि इस तरह के स्वास्थ्य शिविर गांवों के लिए अत्यंत लाभकारी हैं। शिविर के दौरान शक्ति चंद, ओम प्रकाश, रतन चंद, राजकुमार शर्मा, सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार अशोक शर्मा, कुलदीप चंद, विजय शर्मा, कमला देवी, मोहित, सपना, नानक चंद, दौलत राम, सुदेश कुमारी, सीमा देवी, रितिका सहित अनेक ग्रामीण महिला-पुरुषों ने सक्रिय भागीदारी दर्ज करवाई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें