हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति की ओर से शेड्स कॉलेज के साथ मिलकर नशे पर लोगों को जागरूक किया। जागरूकता रैली लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह से निकली। मालरोड होते हुए रैली पुराने उपायुक्त कार्यालय के पास संपन्न हुई। इस दौरान प्रशिक्षुओं ने नशा मुक्त प्रदेश हमारा जैसे नारे लगाकर जागरूक किया।