फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan: कसौली स्कूल में मनाया वार्षिक समारोह, मेधावी किए सम्मानित

अंकेश डोगरा Updated Thu, 18 Dec 2025 06:04 PM IST

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कसौली में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम में विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और मां सरस्वती वंदना के साथ हुई। इसके बाद स्कूल के कार्यवाहक प्रधानाचार्य प्रवेश कुमार ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। उन्होंने बताया कि स्कूल शैक्षणिक ही नहीं बल्कि खेलकूद व अन्य गतिविधियों में भी आगे रहता है। स्कूल के खिलाड़ियों ने खंड, जिला व राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेकर प्रदेश में कसौली का नाम रोशन किया है। इस दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए और मनमोहा। विद्यार्थियों ने नशे पर जागरूकता का संदेश भी नाटक के माध्यम से दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें