फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan: बारिश को लेकर इंद्र देव को प्रसन्न करने के लिए रातभर नाचते हैं ग्रामीण, जिला के कुछ क्षेत्रों में आज भी जीवंत प्राचीन परंपरा जोगड़ा

Ankesh Dogra Updated Thu, 11 Jun 2026 03:18 PM IST

सोलन जिले के देवठी क्षेत्र के चौंरा गांव में आज भी सदियों पुरानी लोक परंपराएं जीवंत हैं। बारिश की कमी और सूखे जैसी परिस्थितियों के बीच ग्रामीण प्राचीन ‘जोगड़ा’ परंपरा का निर्वहन कर इंद्र देव से बारिश की प्रार्थना कर रहे हैं। यह परंपरा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि गांव की सांस्कृतिक विरासत को भी संजोए हुए है। हिमाचल के कई ग्रामीण क्षेत्रों में वर्षा के लिए इंद्र देव की आराधना और जोगड़ा परंपरा आज भी निभाई जाती है। सोलन जिले के देवठी क्षेत्र के चौंरा गांव में इन दिनों पारंपरिक जोगड़ा दल गांव-गांव और घर-घर जाकर इंद्र देव से अच्छी वर्षा की कामना कर रहा है। लोकगीतों, पारंपरिक वाद्य यंत्रों और धार्मिक अनुष्ठानों के माध्यम से ग्रामीण वर्षा के देवता इंद्र को प्रसन्न करने का प्रयास कर रहे हैं। जोगड़ा पार्टी चौंरा के प्रमुख रमेश शर्मा ने बताया कि यह परंपरा उनके पूर्वजों से चली आ रही है और प्राकृतिक आपदाओं और सूखे के समय सामूहिक रूप से इसका आयोजन किया जाता है। हिमाचल की देव संस्कृति में अच्छी फसल, सुख-समृद्धि और वर्षा के लिए देवी-देवताओं से प्रार्थना करने की परंपरा विशेष महत्व रखती है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें