नगर निगम सोलन के सामुदायिक सभागार में दूसरी राज्य स्तरीय कूडो चैंपियनशिप का समापन हो गया। समापन समारोह में समाजसेवी कर्नल संजय शांडिल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान कूडो एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष अजय जायसवाल ने बताया कि यह दूसरा राज्य स्तरीय कूडो टूर्नामेंट है, इसमें लगभग 180 खिलाड़ियों ने भाग लिया। मुख्यातिथि समाजसेवी संजय शांडिल ने बताया कि खेलकूद से बच्चों का शारीरिक व मानसिक विकास होता है। कहा कि आज के समय में लड़कियों को कूडो खेल को जरूर अपनाना चाहिए जिससे वह अपनी सुरक्षा स्वयं कर सकती हैं।वहीं उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने का आह्वान भी किया।