फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan: सोलन कॉलेज में स्थापना दिवस के तहत चला स्वच्छता अभियान

अंकेश डोगरा Updated Wed, 20 Aug 2025 04:32 PM IST

राजकीय महाविद्यालय सोलन में बुधवार को स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में एक स्वच्छता अभियान और पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना, रोवर एंड रेंजर और एनसीसी कैडेट्स के स्वयं सेवकों ने भाग लिया। वन ट्री प्लांटेशन फॉर वन अर्थ मिशन के तहत, स्वयं सेवकों ने परिसर में सजावटी पौधों सहित विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. घनश्याम सिंह सोनी ने सभी छात्रों और स्वयं सेवकों को स्वच्छता और अधिक से अधिक पेड़ लगाकर पृथ्वी को बचाने और स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में डॉ. प्रियंका मुल्तानी, डॉ. ईश्वर दत्त, प्रो. तनवी कपूर और प्रीति पाल ने भी भाग लिया और पौधारोपण किया। इस स्वच्छता और पौधारोपण अभियान में 55 स्वयं सेवकों ने भाग लिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें