फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन: नालागढ़ में मिट्टी से भरे जा रहे सड़क के गड्ढे, वाहन गुजरते ही बिगड़ रहे हालात

नालागढ़ नगर परिषद क्षेत्र में सड़कों पर पड़े गड्ढे लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रहे हैं। सड़कों की खराब हालत से परेशान लोग कई बार लोक निर्माण विभाग से इन्हें ठीक करवाने का आग्रह कर चुके हैं, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क के गड्ढों को मिट्टी से भरा जा रहा है। हालांकि, वाहनों की आवाजाही शुरू होते ही मिट्टी दोबारा निकल जाती है और गड्ढे फिर से उभर आते हैं। ऐसे में सड़क की स्थिति जस की तस बनी हुई है। लोगों का कहना है कि गड्ढों को केवल मिट्टी से भरने के बजाय उनकी उचित मरम्मत की जानी चाहिए, ताकि समस्या बार-बार सामने न आए। उनका आरोप है कि विभाग की ओर से अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं किया गया है। स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि सड़क के गड्ढों को सही तरीके से भरकर मरम्मत करवाई जाए। इससे लोगों को परेशानी से राहत मिल सकेगी और सड़क पर आवाजाही भी सुगम हो पाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें