फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन: कंडाघाट में टमाटर प्रसंस्करण केंद्र शुरू, किसानों को मिलेगा लाभ

सोलन जिले के कंडाघाट के डेढ़घराट में सहस्त्र एकीकृत कृषि संघ नव चेतना संकुल स्तरीय संघ की ओर से स्थापित आजीविका सेवा केंद्र और टमाटर आधारित प्रसंस्करण केंद्र का उद्घाटन किया गया। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल ने केंद्र का शुभारंभ किया। इस केंद्र को किसानों के लिए ज्ञान, तकनीकी सहायता और समृद्धि का प्रभावी माध्यम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। उद्घाटन अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कर्नल धनीराम शांडिल ने कहा कि यह केंद्र किसानों के लिए महत्वपूर्ण सिद्ध होगा। इसके माध्यम से किसानों को कृषि संबंधी जानकारी और तकनीकी सहायता उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। उन्होंने इस पहल के लिए संबंधित संगठन के प्रयासों की सराहना करते हुए सभी को बधाई और शुभकामनाएं दीं। यह केंद्र महिला किसान सशक्तीकरण परियोजना के अंतर्गत एकीकृत कृषि क्लस्टर का हिस्सा है। टमाटर आधारित प्रसंस्करण केंद्र की स्थापना से कृषि गतिविधियों को प्रोत्साहन देने और किसानों की आजीविका को मजबूत करने की दिशा में सहयोग मिलने की उम्मीद है। कार्यक्रम में नवचेतना संकुल स्तरीय संघ कंडाघाट की प्रधान नीतू डोगरा, उपप्रधान शारदा शांडिल और सचिव सोनिया मौजूद रहीं। आत्मनिर्भर संगठन की प्रधान संतोष शर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें