फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन: मुख्यमंत्री ने ढाबे पर ली चाय की चुस्की, स्थानीय लोगों से बैठकर की बातचीत

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू का शनिवार शाम अर्की विधानसभा क्षेत्र के चमाकड़ी पुल पर अचानक रुकना स्थानीय लोगों के लिए खास पल बन गया। शिमला जाते समय मुख्यमंत्री ने यहां कुछ देर रुककर स्थानीय ढाबे पर चाय की चुस्कियां लीं। मुख्यमंत्री को ढाबे पर देखकर आसपास मौजूद स्थानीय लोग भी उनके पास पहुंच गए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने दुकानदारों और स्थानीय लोगों के साथ बैठकर बातचीत की। उन्होंने क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों के बारे में लोगों से जानकारी ली और उनकी बातें सुनीं। ढाबे पर चाय पीते हुए मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों के साथ सहज अंदाज में बातचीत की। इस दौरान क्षेत्र की स्थानीय परिस्थितियों और लोगों से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि सफर के दौरान ऐसे छोटे-छोटे पड़ाव यात्रा को खास बना देते हैं। स्थानीय लोगों के साथ इस तरह कुछ समय बिताने से क्षेत्र की वास्तविक परिस्थितियों को करीब से समझने का अवसर भी मिलता है। मुख्यमंत्री के इस सहज अंदाज को देखकर वहां मौजूद लोगों में भी उत्साह नजर आया। इस दौरान उनके साथ विधायक सुंदर ठाकुर भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें