फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन के एथेना पब्लिक स्कूल में वार्षिक समारोह की धूम, बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

एथेना पब्लिक स्कूल सोलन में वार्षिक समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक एसके झा और प्रधानाचार्य पद्मा झा ने दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने अंग्रेजी नाटक, शास्त्रीय नृत्य, शास्त्रीय संगीत, भांगड़ा, राजस्थानी नृत्य और पाश्चात्य नृत्य सहित कई रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों का मन मोह लिया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों में उनकी मेहनत, रचनात्मकता और आत्मविश्वास की झलक देखने को मिली। समारोह के अंतिम चरण में विद्यालय के निदेशक ने मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए। बोर्ड परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के साथ विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य पद्मा झा ने अपने संबोधन में ऐसे आयोजनों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। निदेशक एसके झा सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने विद्यार्थियों के प्रयासों और प्रस्तुतियों की सराहना की। अंत में राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें