फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: सिरमौर उत्सव के लिए 21 से 23 अगस्त तक आयोजित होंगे ऑडिशन

सुभाष चंद्र Updated Wed, 19 Aug 2026 06:16 PM IST

नाहन (सिरमौर)। स्टेपको संस्था की ओर से नाहन के चौगान मैदान में 9 से 17 सितंबर तक आयोजित किये जाने वाले सिरमौर उत्सव के लिए 21 से 23 अगस्त तक ऑडिशन आयोजित किये जाएंगे। स्टेपको के अमित अत्री ने बताया कि स्टेपको का उद्देश्य ऐसे आयोजन के जरिये युवा कलाकारों को मंच प्रदान करना है। यही नहीं, बेहतर प्रदर्शन करने वाले कलाकारों को बेव सीरीज में भी काम दिलाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह सिरमौर उत्सव बिना किसी प्रोफिट के आयोजित किया जा रहा है। मकसद केवल स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान करना है। बता दें, सिरमौर उत्सव में नृत्य, गायन, बॉडी बिल्डिंग, कुश्ती, मॉडलिंग, बेबी शो और सांस्कृतिक संध्याएं आयोजित की जाएंगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें