फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: आयुष्मान आरोग्य मंदिर धानक्यारी में 86 लोगों के किए एक्सरे, 54 की एनसीडी जांच

स्वास्थ्य खंड धगेड़ा की ओर से बुधवार को आयुष्मान आरोग्य मंदिर धानक्यारी में निक्षय और गैर संचारी रोग (एनसीडी) जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 86 लोगों के एक्सरे किए गए, जबकि 54 लोगों की एनसीडी जांच की गई। इस दौरान बीपी और शुगर की जांच भी की गई। कार्यवाहक बीएमओ डॉ. छवि बंसल ने बताया कि शिविर में डॉक्टर श्रुति, एसटीएस सुरेश कुमार, सीएचओ कौशल्या, स्वास्थ्य कार्यकर्ता इंद्रपाल और मीरा ने लोगों की स्वास्थ्य जांच की। स्वास्थ्य जांच के साथ लोगों को जलजनित रोगों के लक्षण और उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। शिविर में आशा कार्यकर्ता संगीता, ममता, मीनू कुमार, लक्ष्मी, सुमित्रा और प्रोमिला भी मौजूद रहीं। उधर, स्वास्थ्य खंड धगेड़ा के अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य केंद्र नेहर स्वार और मात्तर में भी एनसीडी जांच शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों में कुल 80 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। इस दौरान बीपी, शुगर सहित गैर संचारी रोगों से संबंधित जांच की गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें