फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: रंगोत्सव में सुरला स्कूल का दबदबा, लोकनृत्य में शिवन्या की टीम प्रथम

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुरला में कलस्टर स्तरीय रंगोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव कुमार सैनी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम प्रभारी तारा ने रंगोत्सव के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रतिभागियों को विभिन्न प्रतियोगिताओं और उनके नियमों की जानकारी दी। मंच संचालन दिव्या चौहान ने किया। रंगोत्सव के दौरान रंगोली, चित्रकला और हिमाचली लोकनृत्य सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई गईं। इनमें विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लेकर अपनी रचनात्मकता और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रंगोली प्रतियोगिता में तारापुर चासी स्कूल की रजनी और वंशिका ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि सुरला स्कूल की आरती और दिव्या दूसरे स्थान पर रहीं। चित्रकला प्रतियोगिता में जामली स्कूल के गौरव ने पहला और सुरला स्कूल के सूरज ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। हिमाचली लोकनृत्य प्रतियोगिता में सुरला स्कूल की शिवन्या, सोनम, चारू और मीनाक्षी की टीम ने प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने हिमाचली लोकसंस्कृति और नृत्य कला का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्य राजीव कुमार सैनी ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर पदमावती, नेहा, संजीव कुमार, गायत्री, किरण, राजेश और दिव्या सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें