बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय नाहन में वीरवार को पोषण माह अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कार्यक्रम अधिकारी पवन गर्ग ने की। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को मोटे अनाज के उपयोग व उपभोग पर जागरूक किया गया। पोषण अभियान के जिला समन्वयक राजेश शर्मा और प्रधानमंत्री मातृ वंदना अभियान की संयोजक प्रियंका अग्रवाल ने गर्भवती महिलाओं समेत अन्य महिलाओं के लिए सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी।