फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: नाहन में जोरों पर चल रही हिंदू सम्मेलन की तैयारियां

अंकेश डोगरा Updated Fri, 09 Jan 2026 06:06 PM IST

नाहन के चौगान मैदान में 10 जनवरी को हिंदू सम्मेलन समिति विशाल हिंदू सम्मेलन आयोजित करने जा रही है। इस सम्मेलन को सफल बनाने के लिए हिंदू सम्मेलन समिति के सदस्य दिन-रात मैदान में डटे हुए हैं। समिति के सदस्य अभिषेक चौधरी ने बताया कि टैंट और कुर्सियों की व्यवस्था कर दी गई है। यहां पर तीन से पांच हजार तक लोग आने की उम्मीद है। उन्होंने सभी सनातनी लोगों से भारी संख्या में सम्मेलन में आकर इसे सफल बनाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में हिंदू समाज के महान संत अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। अंत में लोगों के लिए भंडारे की भी व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर मानव शर्मा, दीपक चौधरी, शुभम सैनी, सुमित गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें