फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: नवदुर्गा आईटीआई प्रशिक्षुओं को बताए आपदा से बचाव के तरीके

अंकेश डोगरा Updated Sat, 27 Dec 2025 03:53 PM IST

नवदुर्गा आईटीआई बेड़ोन में शनिवार को आपदा प्रबंधन को लेकर एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इसमें गृह रक्षक विभाग की टीम ने आपदा के दौरान अपनी व दूसरों की जान बचाने के उपाय बताए। कंपनी कंमाडर सुरेश कुमार ने बताया कि समाज में विभिन्न प्रकार की आपदाएं आती हैं। इसमें प्राकृतिक आपदा व मानव निर्मित आपदाएं शामिल हैं। इनसे कैसे बचा जाए इसका ज्ञान होना अति आवश्यक है। उन्होंने डेमो के माध्यम से आपदा के दौरान घायल व्यक्ति बचाने के बारे में जानकारी प्रदान की। इसके अलावा टीम ने प्रशिक्षणार्थियों को वित्तीय साक्षरता व साइबर क्राइम को लेकर भी जागरूक किया और नशे से दूर रहने की अपील भी की। इस मौके पर आईटीआई के प्रबंध निदेशक इन्द्र प्रकाश गोयल, वरिष्ठ प्लाटून कमांडर सोमदत्त, गृह रक्षक सुरजीत, सुभाष चंद्र नवदुर्गा आईटीआई के अनुदेशक नीरज , संजय, अमन व रोहित सहित सभी प्रशिक्षणार्थी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें