फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: नन्हे हाथों ने उठाई सफाई की मशाल, उठाया कचरा

अंकेश डोगरा Updated Sun, 08 Feb 2026 04:26 PM IST

शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का जिम्मा अब केवल बड़ों के कंधों पर नहीं, बल्कि नन्हे बच्चों ने भी इसे अपनी प्राथमिकता बना लिया है। रविवार को ऐतिहासिक शहर नाहन के विला राउंड क्षेत्र में सफाई के प्रति एक अनूठी मिसाल देखने को मिली, जब 9-10 साल की छोटी बच्चियों ने मिलकर न केवल श्रमदान किया, बल्कि सामाजिक बदलाव के लिए 'पैंथर्स क्लब का गठन भी किया। पैंथर्स क्लब के अपने पहले अभियान के तहत देवांशी, अलीज़ा, अलीना और अलीशा ने विला राउंड मार्ग पर बिखरे प्लास्टिक कचरे, बोतलों, खाने-पीने के रैपर्स और अन्य गंदगी को एकत्रित किया। बच्चों ने सड़क किनारे पड़ी शराब की खाली बोतलों और प्लास्टिक के गिलासों को समेटकर कूड़ेदान तक पहुंचाया। इन नन्हे पर्यावरण प्रहरियों का जज्बा देख वहां से गुजरने वाले लोग भी प्रभावित नजर आए। क्लब की संस्थापक सदस्यों ने बताया कि उन्होंने अपने शहर के विकास में गिलहरी योगदान देने के उद्देश्य से इस गु्रप को बनाया है। महज शुरुआत में ही 10 बच्चे इस क्लब से जुड़ चुके हैं। बच्चों का संकल्प है कि वे अब हर रविवार और स्कूल की छुट्टियों के दौरान शहर के विभिन्न हिस्सों में इसी तरह के सामाजिक और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेंगे। 'पैंथर्स क्लब का मुख्य लक्ष्य शहर के अन्य बच्चों को भी सामाजिक कार्यों के प्रति जागरूक करना और उन्हें इस मुहिम का हिस्सा बनाना है। इन नन्हे बच्चों का यह प्रयास समाज के लिए एक प्रेरणा है कि यदि संकल्प दृढ़ हो, तो उम्र मायने नहीं रखती।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें