फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: कोमल चौहान बोलीं- दयालू और ईमानदार बनें, सभी लोगों के साथ समान बर्ताव करें

अंकेश डोगरा Updated Sun, 23 Nov 2025 12:06 PM IST

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग जिला सिरमौर की ओर से नाहन में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में आशा कार्यकर्ता को महिला स्वास्थ्य के अधिकार का संरक्षण, जीवन के चरण और समस्याओं के बारे में जानकारी दी गई। स्वास्थ्य शिक्षिका कोमल चौहान ने बताया कि आशा कार्यकर्ता के गांव स्तर पर क्या-क्या कार्य हैं। उन्होंने चार्ट के माध्यम से क्रमवार वार कन्या भू्रण, नवजात कन्या, बालिका और किशोरी, व्यस्क व वृदावस्था के दौरान उनके स्वास्थ्य, समस्याओं के समाधान में आशा कार्यकर्ता की भूमिका बताई। उन्होंने कहा कि आशा कार्यकर्ता ग्रामीण स्तर पर बैठक में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करें। लड़कियों को स्कूली शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करें। दयालू और ईमानदार बनें। सभी के साथ समान बर्ताव करें। लोगों के विचारों का सम्मान करें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें