केंद्रीय ट्रेड यूनियनों का संयुक्त मंच ने लागू किए गए चारों लेबर कोड्स की अधिसूचना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इसे इसे देश के मेहनतकश वर्ग के साथ किया गया खुला धोखा करार दिया है। इन लेबर कोड्स के विरोध में 26 नवंबर को मुख्यालय नाहन में प्रदर्शन का ऐलान किया है। जिला महासचिव आशीष कुमार ने जारी बयान में कहा कि यह फैसला मजदूरों के अधिकार, सुरक्षा, वेतन और संगठन के लोकतांत्रिक अधिकारों पर सीधा हमला है। 2019 से 2025 तक मजदूर देशभर में हड़तालों और व्यापक विरोधों के माध्यम से लगातार अपनी आपत्ति दर्ज कराते रहे हैं। बावजूद केंद्र सरकार ने सभी परामर्शों, विरोधों और सुझावों को दरकिनार करते हुए एकतरफा तरीके से लेबर कोड्स लागू कर दिए। इसके विरोध में नाहन में 26 नंवबर को प्रदर्शन किया जाएगा।