फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: जिला श्रम अधिकारी कार्यालय नाहन में नशे के खिलाफ ली शपथ

अंकेश डोगरा Updated Fri, 19 Dec 2025 04:11 PM IST

जिला श्रम कल्याण अधिकारी कार्यालय नाहन में मुख्यमंत्री द्वारा शुरू किए गए एंटी चिट्टा अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान कार्यालय के समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों ने नशे के खिलाफ एकजुट होकर शपथ ली। अधिकारियों और कर्मचारियों ने संकल्प लिया कि वे स्वयं हर प्रकार के मादक पदार्थों से दूर रहेंगे और समाज में नशे के दुष्प्रभावों को लेकर जागरूकता फैलाएंगे। साथ ही नशे से जुड़ी किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी तुरंत सक्षम अधिकारियों को देने का भी प्रण लिया गया। इस अवसर पर जिला श्रम कल्याण अधिकारी परितोष तोमर सहित कमल ठाकुर, भावना, सुभाष ठाकुर, रुचि और रमेश समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के माध्यम से नशा मुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें