फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर उत्सव के लिए चौगान मैदान में तैयारियां तेज, वाटरप्रूफ टेंट और झूलों से सज रहा मैदान

Ankesh Dogra Updated Tue, 08 Sep 2026 04:23 PM IST

शहर के चौगान मैदान में आयोजित होने वाले स्टेपको सिरमौर उत्सव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। 9 से 17 सितंबर तक चलने वाले उत्सव के लिए मैदान में दिनभर आयोजकों और दुकानदारों की गतिविधियां जारी हैं। दुकानों के लिए वाटरप्रूफ टेंट लगाए जा रहे हैं, वहीं बच्चों के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के झूले भी स्थापित किए जा रहे हैं। उत्सव शुरू होने से पहले ही चौगान मैदान में रौनक नजर आने लगी है। स्कूलों से छुट्टी के बाद बच्चे मैदान में पहुंचकर लगाए जा रहे झूलों और अन्य तैयारियों को देखने में खास रुचि दिखा रहे हैं। मैदान में चल रही तैयारियों को देखने के लिए शहरवासी भी पहुंच रहे हैं। सिरमौर उत्सव के दौरान 12 से 15 सितंबर तक चार सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों के माध्यम से सिरमौर जिले की युवा प्रतिभाओं को अपनी कला और प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए मंच उपलब्ध करवाया जाएगा। आयोजकों की तैयारियां लगातार जारी हैं, ताकि उत्सव के दौरान लोगों को मनोरंजन के साथ खरीदारी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आनंद मिल सके। चौगान मैदान में दुकानों और मनोरंजन के लिए लगाए जा रहे इंतजामों से उत्सव की तस्वीर अब धीरे-धीरे साफ होने लगी है। सिरमौर उत्सव को लेकर नाहन शहरवासियों में भी खासा उत्साह है। बच्चों में जहां झूलों को लेकर उत्सुकता है, वहीं लोग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का इंतजार कर रहे हैं। उत्सव के दौरान स्थानीय कलाकारों और युवा प्रतिभाओं को अपनी प्रस्तुति देने का अवसर मिलने से सांस्कृतिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। 9 सितंबर से शुरू होने वाले उत्सव के लिए चौगान मैदान में तैयारियां अंतिम चरण की ओर बढ़ रही हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें