फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: रेणुका जी मेला 19 नवंबर से, प्रसिद्ध पंजाबी सूफी गायक भी देंगे प्रस्तुति, कड़े प्रतिबंध के साथ देख सकेंगे बंगाल टाइगर

अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले की तैयारियां पूरी हो गई हैं। यह ऐतिहासिक मेला 19 से 24 नवंबर तक आयोजित होगा। इस बार धार्मिक आस्था, लोक संस्कृति, मनोरंजन के साथ पर्यावरण संरक्षण पर विशेष जोर रहेगा। मेले का शुभारंभ हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री करेंगे। 24 नवंबर को समापन समारोह में राज्यपाल मुख्य अतिथि होंगे। छह सांस्कृतिक संध्याओं में प्रसिद्ध पंजाबी सूफी गायक सतिंदर सरताज और पहाड़ी गायक कुलदीप शर्मा मुख्य आकर्षण रहेंगे। सोमवार को उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने बताया कि मेले का आगाज भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा से होगा। इसमें चार देवताओं की पालकियां शामिल होंगी। प्रतिदिन हवन-पूजन सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कवि सम्मेलन, पारंपरिक ठोडा नृत्य और दंगल भी मेले के आकर्षण होंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें