फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: हिमाचल पुलिस भर्ती से प्राक शास्त्री पास अभ्यर्थियों को बाहर करने पर भाजपा ने उठाए सवाल, कोर्ट जाने की चेतावनी

हिमाचल प्रदेश में पुलिस भर्ती प्रक्रिया से प्राक शास्त्री की परीक्षा पास कर चुके अभ्यर्थियों को बाहर किए जाने का मामला तूल पकड़ने लगा है। भाजपा ने इस फैसले पर सवाल उठाते हुए सरकार से प्रभावित अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया में शामिल करने की मांग की है। पार्टी ने चेतावनी दी है कि मांग पूरी नहीं होने पर वह न्यायालय का दरवाजा खटखटाएगी। नाहन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विक्रम वर्मा ने कहा कि प्रदेश के 21 संस्कृत महाविद्यालयों से प्राक शास्त्री की परीक्षा पास कर चुके अभ्यर्थियों को पुलिस भर्ती से बाहर करना उचित नहीं है। उन्होंने दावा किया कि इन अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए गए थे, लेकिन बाद में उन्हें भर्ती प्रक्रिया से बाहर कर दिया गया। विक्रम वर्मा ने कहा कि वर्ष 2022 तक प्राक शास्त्री की परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थी पुलिस भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लेते रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि ऐसे कई अभ्यर्थी वर्तमान में पुलिस विभाग में सेवाएं भी दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्राक शास्त्री को हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से जमा दो के समकक्ष मान्यता प्राप्त है। ऐसे में इस परीक्षा को पास करने वाले अभ्यर्थियों को पुलिस भर्ती में शामिल होने का अवसर दिया जाना चाहिए। वर्मा ने प्रदेश सरकार से मामले में हस्तक्षेप करने और प्रभावित अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया में शामिल करने की मांग की। उन्होंने कहा कि भाजपा इस मामले को लेकर जल्द न्यायालय का रुख करेगी, ताकि अभ्यर्थियों को न्याय मिल सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें