फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किताबों के साथ अब रोबोट भी: नीनो बनेगा विद्यार्थियों का नया क्लासमेट

Krishan Singh Updated Thu, 26 Feb 2026 04:41 PM IST

जनपद सिरमौर के ग्रामीण परिवेश में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई इबारत लिखी गई है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भलाड़-भलौना में अत्याधुनिक नीनो ह्यूमनॉइड रोबोट को आधिकारिक रूप से कक्षाओं में शामिल किया गया। यह रोबोट निजी कंपनी के सौजन्य से विद्यालय को प्रदान किया गया है। नीनो एक मानवरूपी (ह्यूमनॉइड) रोबोट है, जिसे विशेष रूप से संवादात्मक शिक्षण के लिए डिजाइन किया गया है। इसके आगमन से विद्यालय क्षेत्र के उन चुनिंदा सरकारी संस्थानों में शामिल हो गया है, जहां विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और उन्नत रोबोटिक्स का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त होगा। नीनो को कोडिंग, गणित, भाषा कौशल और अन्य शैक्षणिक विषयों में विद्यार्थियों की सहायता के लिए तैयार किया गया है। इसकी संवादात्मक क्षमता से शिक्षा को अधिक रोचक, प्रभावी और तकनीक-संपन्न बनाने की उम्मीद है। जटिल स्टीम (विज्ञान, तकनीक, इंजीनियरिंग, गणित) अवधारणाओं को सरल और मनोरंजक तरीके से समझाना। ग्रामीण और शहरी विद्यार्थियों के बीच डिजिटल अंतर को कम करना और छात्रों को रोबोटिक्स और एआई जैसे उभरते क्षेत्रों में कॅरियर बनाने के लिए प्रेरित करना। कार्यकारी प्रधानाचार्य लाल सिंह चौहान ने इस पहल के लिए केयर टुडे फंड और इंडिया टुडे गु्रप के प्रति आभार व्यक्त किया है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रवक्ता ज्ञानचंद (हिंदी), संजीव कुमार (राजनीति विज्ञान), निशा कुमारी (इतिहास), सुखबिंदर सिंह (टीजीटी नॉन-मेडिकल), बलबीर सिंह (टीजीटी आर्ट्स), एसएमसी अध्यक्ष कुशल सिंह ठाकुर सहित अनेक विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें