फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन: तीन घंटे जाम में थमा नेशनल हाईवे, आपस में टकराए खनन सामग्री से लदे ट्राले

चंडीगढ़-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग-07 पर शुक्रवार को खनन सामग्री से लदे भारी-भरकम ट्रालों के कारण यातायात व्यवस्था एक बार फिर चरमरा गई। नाहन-मारकंडा के समीप दो बड़े ट्राले आपस में टकरा गए, जिसके बाद हाईवे पर करीब तीन घंटे तक जाम लगा रहा। हादसे के बाद दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और सैकड़ों यात्री व वाहन चालक जाम में फंसे रहे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों ट्रालों की टक्कर के बाद हाईवे पर वाहनों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हुई। देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। चिलचिलाती धूप और गर्मी के बीच छोटे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों समेत राहगीरों को घंटों परेशान होना पड़ा। कई वाहन चालक काफी देर तक जाम खुलने का इंतजार करते रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें