फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन: राजीव बिंदल बोले- सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों को संरक्षण दे रही सरकार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कांग्रेस सरकार पर प्रदेश में कानून-व्यवस्था बिगड़ने का आरोप लगाया है। उन्होंने नाहन में आयोजित पत्रकारवार्ता में कहा कि सत्ता के संरक्षण में अराजकता, गुंडाराज और माफिया राज हावी हो रहा है। शिमला में पुलिस बल की मौजूदगी में सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, सरकारी कार्यालय को आग लगाने की धमकी देने और पुलिस वाहन पर चढ़कर उसे क्षतिग्रस्त करने की घटना को उन्होंने गंभीर बताया। बिंदल ने कहा कि यह घटनाक्रम कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार, प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की मौजूदगी में हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता के दबाव में पुलिस को हड़काया और दबाया गया तथा सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों पर कार्रवाई नहीं हुई। सोलन में कांग्रेस के कार्यक्रम को लेकर बिंदल ने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने अपनी ही सरकार के खिलाफ आवाज उठाकर मुख्यमंत्री पर सोलन की अनदेखी के आरोप लगाए। उन्होंने चुनाव आयोग को लेकर कांग्रेस के रुख पर भी सवाल उठाए और कहा कि चुनाव हारने की आशंका में कांग्रेस पहले से हार का ठीकरा चुनाव आयोग पर फोड़ने की तैयारी कर रही है। बिंदल ने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर मामले दर्ज होते हैं, जबकि कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा तोड़फोड़ और पुलिस को धमकाने के आरोपों पर कार्रवाई नहीं होती। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अराजकता और सरकारी संपत्ति से खिलवाड़ स्वीकार नहीं करेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें