फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन: मुख्यमंत्री के समक्ष उठाई जाएंगी वाल्मीकि समाज से जुड़ीं मांगें

Krishan Singh Updated Sat, 07 Jun 2025 05:17 PM IST

वाल्मीकि सभा नाहन की विशेष बैठक शनिवार को नाहन में हुई। इसमें राज्य कार्यकारिणी के सदस्य विशेष तौर पर मौजूद रहे। वाल्मीकि सभा के राज्य कार्यकारिणी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमल खोसला ने बैठक वाल्मीकि समाज से जुड़े शिक्षा, रोजगार, आर्थिक व्यवस्था, सामाजिक व्यवस्था और धार्मिक मुद्दों और समस्याओं पर चर्चा की गई। वाल्मीकि समाज के उत्थान के लिए किस तरह के कदम उठाए जा सकते हैं। इस पर भी विचार-विमर्श किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एक दस्तावेज तैयार किया जा रहा है, जिसे आने वाले समय में वाल्मीकि समाज के होने जा रहे राज्य स्तरीय सम्मेलन में प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के समक्ष रखा जाएगा ताकि इनका समाधान हो सके। वाल्मीकि सभा नाहन के उपाध्यक्ष प्रदीप सहोत्रा ने वाल्मीकि समाज से जुड़े लोगों को वार्ड नंबर 11 और 13 में सब्जियों के पौधे वितरित किए। उन्होंने कहा कि आजकल वन महोत्सव चल रहा है। इसी कड़ी में आज ऑर्गेनिक सब्जियों के पौधे वितरित किए गए हैं ताकि लोग अपने घरों में ऑर्गेनिक सब्जियां उगा सके। इस अवसर पर सभा के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें