फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: सात दिन बाद खुला नाहन-ददाहू मार्ग, क्षेत्रवासियों ने ली राहत की सांस

नेहली के पास भूस्खलन के कारण पिछले सात दिनों से बंद पड़ा नाहन-ददाहू मार्ग मंगलवार को आखिरकार सभी प्रकार के वाहनों के लिए बहाल कर दिया गया। मार्ग बहाल होने के बाद नाहन, ददाहू और आसपास के क्षेत्रों के लोगों ने राहत की सांस ली है। एक सप्ताह तक मार्ग बंद रहने के कारण लोगों को वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ रहा था, जिससे उन्हें अतिरिक्त दूरी तय करने के साथ-साथ समय और परेशानी भी झेलनी पड़ रही थी। मार्ग पर भूस्खलन के कारण बड़ी मात्रा में मलबा और पत्थर सड़क पर आ गए थे। इसके चलते यातायात पूरी तरह बाधित हो गया था। लोक निर्माण विभाग ने मार्ग को खोलने के लिए मौके पर मशीनरी और कर्मचारियों को तैनात किया था। लगातार बारिश के कारण मलबा हटाने के कार्य में बार-बार बाधा आ रही थी। इसके बावजूद विभागीय टीम ने दिन-रात काम कर मंगलवार को मार्ग को यातायात के लिए बहाल कर दिया। लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता अरविंद कुमार ने बताया कि नाहन-ददाहू मार्ग को सात दिन बाद सभी वाहनों के लिए खोल दिया गया है। उन्होंने कहा कि मार्ग को बहाल करने के लिए मौके पर दिन-रात मशीनरी जुटी रही। बारिश के कारण कार्य में काफी दिक्कतें आईं, लेकिन विभागीय कर्मचारियों ने लगातार प्रयास करते हुए मार्ग को बहाल किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें