फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: आरपी तिवारी बोले- खदानों में सुरक्षा से समझौता पड़ सकता है भारी, छोटी लापरवाही भी बन सकती है बड़े हादसे की वजह

खदानों में काम करते समय छोटी-सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। ऐसे में खनन कार्य शुरू करने से पहले सुरक्षा को प्राथमिकता देना और सभी नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है। यह बात जेएसटी लाइमस्टोन माइन के महाप्रबंधक एवं कार्यक्रम के नोडल अधिकारी आरपी तिवारी ने रेणुकाजी में आयोजित जिला स्तरीय कौशल परीक्षण कार्यक्रम के दौरान कही। सप्ताह-2026 के तहत रविवार को वालिया माइंस के सौजन्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सिरमौर जिले की 21 खदानों में कार्यरत 88 तकनीकी कामगारों ने भाग लिया। इस दौरान आठ अलग-अलग श्रेणियों में ट्रेड टेस्ट आयोजित कर कामगारों के तकनीकी कौशल और कार्यक्षमता का आकलन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आरपी तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि खनन का कार्य जोखिम भरा होता है। इसमें जरा-सी लापरवाही भी गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है। खदानों में काम करते समय पूरी सतर्कता बरतना और आंख, कान सहित शरीर के प्रत्येक अंग की सुरक्षा करना जरूरी है। इससे न केवल स्वयं की, बल्कि साथी कामगारों की जान भी बचाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि खदानों में उत्पादन शुरू करने से पहले सुरक्षा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। खनन गतिविधियों में सुरक्षा उपायों से समझौता करना गंभीर हादसों को न्योता दे सकता है। सुरक्षा नियमों का पालन करने और आधुनिक सुरक्षा उपकरणों का इस्तेमाल करने से दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है। कार्यक्रम के दौरान डीके सिन्हा, एके छाबड़ा, एके मिश्रा, एनके पंथ, आरबी सिंह, अजय प्रकाष्ठा, श्रीनिवास प्रसाद और संजीव प्रसाद सहित अन्य परीक्षकों ने आठ श्रेणियों में 88 तकनीकी कामगारों का ट्रेड टेस्ट लिया। कामगारों के प्रदर्शन के आधार पर अंकों के अनुसार उनका मूल्यांकन किया गया। कार्यक्रम से पहले सभी प्रतिभागियों ने सुरक्षा नियमों का पालन करने की शपथ भी ली। इस अवसर पर खान मालिक रमेश चौहान, रविंद्र गुप्ता, डीके सिन्हा, सैंकी गुलेरिया और प्रताप सिंह सहित अन्य खान मालिक एवं कामगार मौजूद रहे। ब्लास्टिंग में लायक राम और कंप्रेसर ऑपरेटर में जसवंत सिंह रहे अव्वल ददाहू। कौशल परीक्षण कार्यक्रम की विभिन्न श्रेणियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले कामगारों को सम्मानित किया गया। माइनिंग मैट श्रेणी में सुमेर चंद शर्मा ने पहला, धनबीर सिंह ने दूसरा और राम प्रवेश सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। ब्लास्टिंग में लायक राम प्रथम, पूर्ण चंद द्वितीय और सुमेर चंद शर्मा तृतीय रहे। कंप्रेसर ऑपरेटर श्रेणी में जसवंत सिंह ने पहला, गुमान सिंह ने दूसरा और सुंदर सिंह शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। एक्सकैवेटर ऑपरेटर में बृजमोहन भारद्वाज प्रथम, ओम प्रकाश द्वितीय और बाला दत्त तृतीय रहे। ड्रिल ऑपरेटर श्रेणी में देवी दत्त ने पहला, अनिल कुमार ने दूसरा और परमानंद ने तीसरा स्थान हासिल किया। माइन सुपरविजन में जयपाल प्रथम, त्रिलोक सिंह पंवार द्वितीय और सुभाष चंद तृतीय रहे। टिप्पर ड्राइविंग में सुभाष चंद ने पहला, महेंद्र प्रताप सिंह ने दूसरा और दुर्गा सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, फर्स्ट एड श्रेणी में वेद प्रकाश प्रथम, जयपाल द्वितीय और दीप चंद तृतीय रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आरपी तिवारी ने सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें