मेडिकल कॉलेज नाहन के नर्सिंग स्कूल में सोमवार को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान जीएनएम के 2024 से 2027 तक के 19 वें बैच के प्रशिक्षुओं ने शपथ। मेडिकल कॉलेज नाहन के प्रधानाचार्य डॉ. राजीव तुली कार्यक्रम के मुख्यातिथि जबकि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक और मेडिकल कॉलेज के संयुक्त निदेशक कपिल तोमर विशेष अतिथि रहे। नर्सिंग स्कूल की प्रधानाचार्य प्रतिभा शर्मा ने कार्यक्रम के दौरान आधुनिक नर्सिंग आंदोलन की जन्मदाता और द लेडी विद द लैंप के नाम से प्रसिद्ध फ्लोरेंस नाइटिंगेल के बारे में प्रशिक्षुओं को विस्तार से जानकारी दी।