एबाईड कल्ब नाहन के सदस्यों ने सोमवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश रोल्टा को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने शहर में तेज गति से चल रहे वाहनों पर लगाम कसने की मांग की है। एबाईड कल्ब के सदस्यों ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश रोल्टा को बताया कि शहर में दो पहिया वाहनों से लेकर चौपहिया वाहन चालक तेज गति के साथ शहर की सड़कों व एनएच पर वाहन चलाते हैं। उन्होंने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से ऐसे वाहन चालकों पर कड़ी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। एबाईड कल्ब के अध्यक्ष करूण नागर ने बताया कि शहर में तेज गति के साथ चल रहे वाहनों की चपेट में आकर कई मासूम लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इस मौके पर कल्ब के सदस्यों में राज रतन, प्रवेश गौड़, रोहित गौड़,बिलाल, ललित चौहान, सचिन, अकसत आदि मौजूद रहे।