हिमाचल राजकीय संस्कृत शिक्षक परिषद सिरमौर इकाई की बैठक रविवार को नाहन में हुई। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आचार्य देवेंद्र शर्मा ने की। इस दौरान संस्कृत अध्यापकों की समस्याओं के अलावा इकाई की ओर से आगामी दिनों में किए जाने वाले क्रियाकलापों पर विस्तार से चर्चा की गई। इकाई के अध्यक्ष आचार्य देवेंद्र शर्मा ने बताया कि बैठक में संस्कृत अध्यापकों से जुड़ी कई समस्याओं मांगों को लेकर पर मंथन किया गया। इन्हें आगामी समय में सरकार के समक्ष उठाया जाएगा। इसके अलावा अगस्त महीने के पहले सप्ताह में विद्यालय स्तर पर संस्कृत सप्ताह कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।