विद्युत बोर्ड जिला सिरमौर के अधिकारियों कर्मचारियों ने शुक्रवार को नाहन में इं. विमल नेगी के आकस्मिक निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। विद्युत विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार से विमल नेगी की मौत के मामले में निष्पक्ष जांच करने की भी मांग उठाई है ताकि इस तरह की घटनाएं भविष्य में न हो। विद्युत बोर्ड जिला सिरमौर के अधीक्षण अभियंता दर्शन सिंह ने बताया कि इं. विमल नेगी की मौत से विद्युत बोर्ड के कर्मचारी अधिकारी आहत हैं। उन्होंने बताया कि जिन हालातो में विमल नेगी की मृत्यु हुई है उससे सभी लोग हैरान और परेशान हैं। प्रदेश सरकार विमल नेगी की मौत के मामले को लेकर निष्पक्ष जांच करें। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए । उन्होंने कहा कि वर्क कल्चर में इंप्रूवमेंट करने की भी आवश्यकता है।