फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ददाहू: विनय कुमार बोले- विस्थापितों के हितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं होगी

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं रेणुका के विधायक विनय कुमार ने कहा कि रेणुका बांध परियोजना का निर्माण विस्थापितों के हितों को ध्यान में रखकर किया जाएगा। उनके हितों की अनदेखी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगी। प्रदेश सरकार विस्थापित परिवारों के साथ खड़ी है और उनकी जायज मांगों को पूरा करने के लिए प्रयासरत है। विनय कुमार शुक्रवार को रेणुका बांध प्रबंधन की ओर से आयोजित पुनर्वास अनुदान वितरण कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने परियोजना से गृहविहीन होने वाले 10 परिवारों को कुल 2.98 करोड़ रुपये की अनुदान राशि के चेक वितरित किए। शेष पात्र परिवारों की राशि उनके बैंक खातों में एकमुश्त जमा करवाई जाएगी। उन्होंने बांध प्रबंधन को निर्देश दिए कि परियोजना निर्माण और रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने में विस्थापितों के हितों की अनदेखी न की जाए। उन्होंने आश्वस्त किया कि विस्थापितों की हर जायज मांग के लिए वह उनके साथ खड़े रहेंगे। परियोजना के महाप्रबंधक अनूप शर्मा ने बताया कि निर्माण के कारण गृहविहीन होने वाले 294 परिवारों को मकान बनाने के लिए प्रति परिवार 30.22 लाख रुपये की एकमुश्त सहायता दी जा रही है। इसमें 28.50 लाख रुपये नए मकान के निर्माण के लिए, जबकि शेष राशि परिवहन, एक साल की आजीविका और अन्य मदों के लिए निर्धारित है। कार्यक्रम में तहसीलदार जय सिंह ठाकुर, बीडीओ दर्शन लाल पुंडीर, एजीएम विवेक वर्मा, वरिष्ठ प्रबंधक प्रदीप मेहरा सहित परियोजना क्षेत्र की 22 पंचायतों के जनप्रतिनिधि और विस्थापित परिवार मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें